हापुड़ : पीआरडी महिला जवान से लूट के मामले में मुकदमा दर्ज, बदमाशों की तलाश जारी
हापुड़, मई 13 -- हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में पीआरडी महिला जवान से लूटपाट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव सिकंदरपुर काकोड़ी निवासी शोभा पीआरडी में जवान हैं और बुलंदशहर कोतवाली देहात में तैनात हैं। वह 11 मई की शाम ड्यूटी समाप्त कर ई-रिक्शा में घर लौट रही थीं। जब वह बछलौता रोड स्थित साईं मंदिर के पास पहुंचीं, तभी पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और झपट्टा मारकर मोबाइल फोन छीन लिया। मोबाइल के कवर में दो हजार रुपये भी रखे हुए थे। उन्होंने शोर मचाया, जिस पर आसपास मौजूद लोग पहुंचे और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश फरार हो गए।थाना बाबूगढ़ प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों की जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.