हापुड़, फरवरी 26 -- हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में बोर्ड परीक्षा देकर घर वापस लौट रहे इंटरमीडिएट के छात्र के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित छात्र के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना हापुड़ देहात पुलिस के ग्राम असौड़ा निवासी साजिद अली ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उनका 17 वर्षीय बेटा जीशान कक्षा 12 का छात्र है। वह मेरठ रोड स्थित टैगोर स्कूल में पढ़ता है। मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह बालस्ट चमरी स्कूल से कैमिस्ट्री विषय की परीक्षा पेपर देकर वापस घर लौट रहा था। आरोप है कि जैसे ही जीशान दीवान स्कूल से आगे पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो मोहल्ला चमरी निवासी कार्तिक, निम्बाल उर्फ वासु ने अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ...