हापुड़ : परचून से भरे ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
हापुड़, जून 26 -- सिंभावली। थाना क्षेत्र के गांव खुडलियां के निकट परचून से भरे ट्रक में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। गनीमत रही कि चालक ने कूदकर जान बचा ली। दमकल विभाग की करीब छह गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। मुरादाबाद के थाना भगतपुर के भानपुर गजरौला निवासी अरविंद गुरुवार रात ट्रक में परचून, कपड़े आदि का सामान लेकर जा रहा था। जैसे ही वह सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव खुडलियां के निकट पहुंचा तो पीछे से आए वाहन सवार ने ट्रक में आग लगने की बात कही, जिसको देखकर उसने गाड़ी को साइड लगा दी। उसने देखा कि गाड़ी में आग लगी हुई थी। इस पर वह ट्रक से कूद गया। सूचना पर हापुड़ और गढ़ की दमकल विभाग की करीब छह गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.