हापुड़, मार्च 28 -- हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है पति उसका उत्पीड़न कर जान से मारना चाहता है। उसका भूखा रखा जाता है और गलत दवाइयां देकर उसे मानसिक विक्षिप्त घोषित करना चाहता है। पीड़िता ने पति पर दूसरी महिला के संपर्क में भी होने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम दस्तोई निवासी स्मिता ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उसकी शादी 9 फरवरी 2010 को कस्बा सराय थाना सिंघावल अहीर जनपद बागपत निवासी अंकुर चौधरी से हुई थी। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी धोखे से कराई गई और उस वक्त बताया गया कि लड़का अध्यापक है। पति आए दिन नशा करता है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति समेत ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते आ रहे हैं। आरोपी उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.