हापुड़ : निवेश की रकम दोगुनी करने का लालच देकर 22 लाख रुपये ठगे
हापुड़, सितम्बर 7 -- इंस्टाग्राम पर संपर्क में आए एक महिला ने सऊदी अरब में नौकर कर रहे युवक को अपने झांसे में लेकर निवेश की रकम दोगुनी करने का लालच देकर 22 लाख रुपये ठग लिए। न्यायालय के आदेश पर थाना हापुड़ देहात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम सुलतानपुर निवासी हस्रारा ने अदालत में प्रार्थना पत्र दिया। उसने बताया कि उसका पुत्र मोहसिन सऊदी अरब में प्राइवेट नौकरी करता है। लगभग दो वर्ष पूर्व सोनाली वर्मा ने इंस्टाग्राम के माध्यम से उसके पुत्र मोहसिन से संपर्क स्थापित कर पैसे को इंवेस्ट कर दोगुना करवाने का विश्वास दिलाया तथा लगातार बातचीत कर उसे अपने विश्वास में ले लिया। आरोपी ने विभिन्न स्कीम बताकर उसके पुत्र से अपने बैंक खाते में अलग-अलग समय पर लगभग 22 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.