हापुड़, मार्च 17 -- हापुड़। कस्बा धौलाना में दो सगे भाइयों ने अपने जीवन का पहला रोजा रखा। 13 वर्षीय जुबेर और 11 वर्षीय सुहैल ने भीषण गर्मी और कड़ी प्यास के बावजूद पूरे सब्र के साथ खुदा की इबादत की। ​दोनों बच्चों के इस हौसले को देखते हुए परिजनों ने उनके सम्मान में एक भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। शाम को मगरिब की अजान के साथ दोनों भाइयों ने अपना रोजा इफ्तार किया। इस मौके पर मौजूद रिश्तेदारों और स्थानीय गणमान्य लोगों ने फूलमालाएं पहनाकर बच्चों का स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की दुआ की। परिजनों ने बताया कि बच्चों में रोजा रखने को लेकर काफी उत्साह था, जिसे देखते हुए यह विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान मोहल्ले के तमाम लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...