हापुड़ : दो पक्षों में चले लाठी डंडे, महिला समेत कई घायल, वीडियो वायरल
हापुड़, मार्च 24 -- दो दिन पूर्व मामूली विवाद को लेकर थाना धौलाना क्षेत्र के गांव पिपलैड़ा में दो पक्षों के बीच लाठी डंडे व सरिये चले, जिससे महिला समेत कई लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति लोहे का सरिया हाथों में लेकर किसी घर का दरवाजा तोड़कर महिला के साथ मारपीट करता नजर आ रहा है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर चार नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव पिपलैड़ा मौसीन ने बताया की दो दिन पूर्व गांव के ही कुछ लोगों से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई थी। इसके बाद मंगलवार सुबह दूसरे पक्ष के लोग काफी संख्या में एकत्रित हो गए। जिसके बाद दोनों पक्ष आमने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.