हापुड़, मार्च 9 -- हापुड़। थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव भूड़िया में चोरों ने रविवार रात गांव में लगे दो ट्रांसफार्मर और मंदिर का दानपात्र चोरी कर लिया। चोरी की घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। किसान संतर पाल और ब्रिजेश ने बताया कि उनके खेतों पर लगे बोरिंग ट्यूबवेल के ट्रांसफार्मरों से चोरों ने कॉपर चोरी कर लिया। वहीं, गांव स्थित खेड़ा देवता मंदिर में सोमवार सुबह जब श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो दानपात्र गायब था। चोरी की सूचना पर ग्रामीण पहुंचे और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रात को गश्त नहीं होने के चलते चोर चोरी कर रहे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ पहुंचे और जांच की। फोरेंसिक टीम को भी घटना स्थल पर बुलाया गया है। उन्होंने ...