हापुड़ : दिन निकलते ही जाम से जूझा शहर, थमे वाहनों के पहिये
हापुड़, अप्रैल 15 -- हापुड़। शहर की यातायात व्यवस्था बुधवार को एक बार फिर से धड़ाम हो गई। सुबह के समय शहर के प्रमुख तहसील चौपले पर जाम लग गया। जिस वजह से लोगों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, चौराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाकर लोगों को राहत दिलाई। शहर के प्रमुख तहसील चौपले पर बुधवार को अचानक से वाहनों का दवाब बढ़ गया। देखते ही देखते सड़क पर भीषण जाम लग गया। स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि तहसील पर जाम लगने की वजह से बुलंदशहर रोड, कचहरी रोड, मेरठ तिराहा और गढ़-दिल्ली रोड पर भी वाहनों की कतार लग गई। जाम में फंसकर लोगों और वाहन चालकों का हाल-बेहाल हो गया था।लोगों ने कहा कि तहसील चौपले के आसपास ई-रिक्शा और ऑटो खड़े रहते हैं। ऐसे में लोगों का पैदल चलना भी मुश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.