हापुड़, अप्रैल 13 -- ब्रजघाट गंगा नगरी में सोमवार सुबह एक ह्रदय विचारक घटना हुई। एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ गंगा में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। चारों को गोताखोरों ने समय रहते बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने सभी की हायर सेंटर मेरठ के लिए रेफर कर दिया। सोमवार सुबह को एक महिला अपनी बेटी और दो बेटों के साथ गंगा नगरी ब्रजघाट पहुंची। कुछ देर तक गंगा किनारे बैठने के बाद उसने तीनों बच्चों के साथ गंगा में छलांग लगा दी। इस घटना को देखकर वहां मौजूद श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर गोताखोरों ने गंगा में कूदकर सभी को बचा लिया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में पहुंची पुलिस ने उनके पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर उनकी शिनाख्त बरेली के किठौर निवासी विधावती, हेमशंकर, राजकुमारी, यशवीर सिंह के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.