मेरठ, अप्रैल 17 -- हापुड़, संवाददाता बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अट्टूा निवासी एक युवक का रास्ता रोककर कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। शोर सुनकर मौके पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।गांव अट्टूा निवासी नरेशपाल ने बताया कि वह ड्यूटी से घर लौट रहा था। छावनी कस्बे में गांव के ही रहने वाले जयविंदर, झुत्तर, कृष्ण कुमार और फरीदाबाद के बदरपुर निवासी सोनू ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस घटना के बाद वह काफी भयभीत हो गया। बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.