हापुड़, अप्रैल 4 -- गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव झड़ीना में किसान की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस चौकी पर सैकड़ो लोग पहुंचे। परिजनों ने आरोप लगाया कि साजिश के तहत ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की गई। घटना से नाराज लोगों ने शव को पुलिस चौकी ले जाकर कार्रवाई की मांग उठाई। गढ़ के गांव झड़ीना निवासी 50 वर्षीय धर्मेंद्र शनिवार को बाइक से खादर मार्ग होते हुए अपने घर लौट रहा था। रास्ते में सामने से आए दो युवकों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। धर्मेंद्र के भाई जितेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक दिन पहले गांव के ही दो दूसरे पक्ष के दो युवकों से कहासुनी हुई थी। आरोप है कि उसी रंजिश में आरोपियों ने जानबूझकर टक्कर मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.