हापुड़, मार्च 18 -- सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव सीखेड़ के निकट सड़क किनारे खड़ी कार में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार के बाहर खड़े व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका परिवार बाल बाल बच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित मोहम्मद युसूफ पुत्र रशीद गांव सिकरिया थाना नौगावा सादाद जिला अमरोहा ने बताया कि उसका भाई मोहम्मद जरीफ अहमद मंगलवार रात करीब सुबह 1 बजे के आसपास अपनी कार से गांव सिकरिया से अपनी पत्नी नरगिस खातून व बेटा सोफियान, दो बेटियों के साथ दिल्ली किसी काम से जा रहा था। उसका भाई जैसे ही सिम्भावली न्यु बाईपास पर पहुंचा तो लघुशंका के लिये अपनी कार को हाईवे किनारे रोकर लिया, तभी ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में जरीफ अहमद की मत्यु हो गई। घटना में परिवार के लोग बाल बाल बच गए। पी...