हापुड़, अप्रैल 26 -- हापुड़। थाना हापुड़ देहात में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर बाईपास पर मंसूरपुर कट के पास अचानक ट्रक का ब्रेक लगने से पीछे से दिल्ली की ओर से मुरादाबाद की ओर से जा रही उत्तराखंड डिपो की बस टकरा गई। हादसे में बस चालक समेत 12 यात्री घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। चालक के पैर में गंभीर चोट आई है, जबकि अन्य घायलों के सामान्य चोटें लगी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराया। जानकारी के अनुसार थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर मंसूरपुर कट के पास एक ट्रक ने अचानक क लगाए, अचानक पीछे से आ रही उत्तराखंड डिपो की बस ट्रक से टकरा गई। यह भी पढ़ें- कानपुर में खड़े डंपर में घुसा ऑटो, 3 की मौत; हापुड़ में ट्रक में घुसी बस, 12 लोग घा...