हापुड़, मार्च 27 -- हापुड़ कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने जिला बदर किए गए अपराधी को आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि 26 मार्च की शाम गांव अच्छेजा के प्रीत विहार क्षेत्र में उपनिरीक्षक प्रदीप पचौरी पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच सूचना मिली कि जिला बदर किया गया अपराधी देवेंद्र उर्फ छोटू अपने घर के बाहर मौजूद है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जिला अधिकारी द्वारा छह माह के लिए जिला बदर किया गया था। 23 मार्च को नोटिस तामील कराते हुए उसे गाजियाबाद जिले की सीमा में छोड़ा गया था। इसके बावजूद आरोपी दोबारा जनपद में मिला, जो जिला बदर आदेश का उल्लंघन है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.