हापुड़, अप्रैल 25 -- हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर में जमीन विवाद की शिकायत अधिकारियों से करने पर पांच लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से दो भाइयों पर हमला कर घायल कर दिया। सीओ के निर्देश पर बाबूगढ़ थाना पुलिस ने तीन नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलरपुर बहलोलपुर निवासी अशोक ने बताया कि 18 अप्रैल को समाधान दिवस में उसने अपने विपक्षी गणतंत्र द्वारा अवैध कब्जा करने के शिकायत अधिकारियों से की थी। अधिकारियों ने शाम चार बजे मौके पर पहुंचने का आश्वासन दिया था, परन्तु खेत पर कोई भी नहीं पहुंचा। करीब 5:20 बजे गांव निवासी संजीव, हरेंद्र, संजीव का लड़का मुकुल व दो अज्ञात लोग मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने डंडा, हाकी, सरियों से हमला कर पीड़ित व उसके भाई के साथ म...