हापुड़, अप्रैल 3 -- हापुड़ संवाददाता। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में चोरों का गिरोह के सदस्य एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। गुरुवार रात चोरों ने क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर स्थित छह दुकानों का ताला तोड़कर लाखों रुपयों का सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा चोरों ने चार दुकान और एक मकान से भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। वारदात को अंजाम देते समय चोर सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात बछलौता मार्ग पर गांव उपैड़ा निवासी मोहम्मद इलियास की हार्डवेयर की दुकान का ताला तोड़कर चोर गल्ले में रखे करीब पांच हजार रुपये चोरी कर ले गए। वहीं, बछलौता निवासी कुलदीप की फर्नीचर की दुकान का भी ताला तोड़ दिया गया। इसके अलावा छपकौली के अमित कुमार की लकड़ी की दुकान से करीब 50 हज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.