हापुड़, अगस्त 17 -- हापुड़, संवाददाता कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती के कमरे में मकान मालिक का पुत्र घुस आया। आरोप है कि युवक ने युवती के साथ अश्लील हरकत करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। इसी बीच कमरे में सो रहा युवती की मौसी का पुत्र उठ गया तो आरोपी फरार हो गया। युवती की मां ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।महिला ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया है कि वह किराए के मकान में रहती है। 15 अगस्त की सुबह को वह अपने पिता की बिगड़ी हुई तबीयत के कारण नगर के एक अस्पताल में थी। यह भी पढ़ें- Amroha News: छेड़खानी की शिकायत से नाराज होकर घर में घुसकर की मारपीट घर पर उसकी पुत्री और उसकी बहन का पुत्र मौजूद थे। सुबह के समय मकान मालिक का पुत्र उदित शर्मा बाइक की चाबी को ढूढ़ने के बहाने युवती...