बिजनौर, मार्च 24 -- हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के गांव असौड़ा में कुछ लोगों ने घर में घुसकर एक महिला पर जानलेवा कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। अब पीड़िता ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव असौड़ा निवासी बिल्केश ने हापुड़ देहात थाने में दर्ज मुकदमे में बताया कि 19 मार्च की रात करीब दस बजे वह परिजनों के साथ अपने घर पर मौजूद थी। इसी बीच गांव के ही इस्तेकार, जुल्फीकार, कासिम और हुसनारा जबरन उसके घर में घुस आए। आरोप है कि चारों ने घर में घुसते ही गाली-गलौच शुरू कर दी और विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट करते हुए उस पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.