हापुड़, फरवरी 26 -- हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के ग्राम बदनौली में घर के बाहर सफाई कर रहे एक व्यक्ति के साथ गांव के ही चार लोगों ने लाठी और धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिस कारण वह बेहोश हो गए। बीच बचाव कराने आए पड़ोसी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के ग्राम बदनौली निवासी आशीष शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 25 फरवरी की सुबह उसके पिता अपने मकान के सामने नाली की सफाई कर रहे थे। इसी बीच उनके मकान के सामने रहने वाले दिलशाद, इकलाक ,कादिर व अलीहसन उसके पिता के पास आए और बिना किसी कारण के गाली गलौच करने लगे। आरोपियों ने कहा कि वह उनके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.