हापुड़, अप्रैल 25 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला नवीकरीम में गाय पालन को लेकर आरोपियों ने एक युवक पर हमला कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला नवीकरीम निवासी राकेश पाल सिंह ने बताया कि चंडी रोड पर शिव मूर्ति के पीछे नवीकरीम में उसका प्लाट है। जहां वह गौसेवा करता है। प्लाट में गऊ सेवा करने को लेकर उसके पड़ोसी देवी सिंह, राजू सिंह, बिट्टू आए दिन किसी न किसी बात को लेकर उनके साथ गाली गलौज करते हैं और धमकी देते हैं। यह भी पढ़ें- हापुड़ : जमीन के विवाद मे दो भाइयों पर किया हमला, पांच पर मुकदमा 23 अप्रैल की सुबह को गायों के चारे की करेट को लेकर पीड़ित के पुत्र के साथ आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए पुत्र की गर्दन व टांग पर स्टील की रोड से हमला कर घायल ...