हापुड़ : गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिसकर्मियों ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ
हापुड़, अक्टूबर 2 -- हापुड़, संवाददाता पुलिस महकमे में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस लाइन और पुलिस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां पुलिस अधिकारियों ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- हरिद्वार पुलिस ने गांधी-शास्त्री को श्रद्धांजलि दीकार्यक्रम का आयोजन मेरठ रोड स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया। उन्होंने वहां मौजूद सभी पुलिस जवानों और अधिकारियों को पूरी ईमानदारी के साथ कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। एसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.