हापुड़, फरवरी 3 -- बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। फॉरेंसिंक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। वारदात के वक्त महिला का पति सोमवार वैवाहिक कार्यक्रम में गया था। गांव निवासी राहुल शर्मा बाहर रहते हैं। दो-चार दिन बाद वह घर आते हैं। परिवार में पत्नी रीता शर्मा (32 वर्ष) रहती है। बताया गया सोमवार रात राहुल शर्मा एक वैवाहिक कार्यक्रम में गए थे। घर पर पत्नी अकेली थी। मंगलवार सुबह जब वह घर पहुंचे, तो कमरे में पत्नी मृत पड़ी हुई थी और उनका गला कटा हुआ था। पत्नी को मृत देखकर सनसनी फैल गई। हत्या की जानकारी मिलते ही सीओ स्तुति सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज मलिक भारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। उच्च अधिकारियों के आदेश पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गय...