मेरठ, अप्रैल 17 -- ब्रजघाट, संवाददाता मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती गुरुवार देर रात गंगा नगरी पहुंचीं। गंगाजल का आचमन करने के उपरांत तीर्थ नगरी ब्रजघाट के प्राचीन धार्मिक स्थलों के उन्होंने दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने गंगा को अविरल व निर्मल बनाने की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हम सब को गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए जागरूक होना होगा।गुरुवार रात पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती तीर्थ नगरी ब्रजघाट पहुंचीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गंगा को अविरल और निर्मल बनाने की योजनाएं चल रही हैं। भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने गंगा नगरी ब्रजघाट को मिनी हरिद्वार बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं के साथ हम सबको गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए जागरूक हो...