हापुड़ : गंगानगरी में दो भाइयों के बीच चले लाठी डंडे
हापुड़, जून 6 -- ब्रजघाट। ब्रजघाट चौकी अंतर्गत भोगल धर्मशाला के पास रहने वाले दो भाइयों में परिवार के विवाद के चलते आपस में लाठी डंडे चले। इसमें कई लोग घायल हो गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। उधर, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए चौकी में तहरीर दी हैं। ब्रजघाट गंगा नगरी निवासी पूरण और लोकेश का मकान बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा हैं। इसके चलते शुक्रवार देर रात किसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि आपस में लाठी डंडे चल गये। इसके चलते कई लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों भाइयों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। उधर, चौकी प्रभारी सार्थक कुमार ने बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.