हापुड़ : किशोरी का अपहरण, रिपोर्ट दर्ज
हापुड़, जून 13 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक गांव से किशोरी का अपहरण कर लिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री 10 जून की दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक घर से लापता हो गई। किशोरी के मिलने के संभावित स्थानों पर काफी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। तलाश के दौरान पता चला कि आंबेडकरनगर नगर गली नंबर-छह निवासी प्रिंस उसकी पुत्री का अपहरण कर अपने साथ ले गया है। परिजन ने दोनों की काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। थाना हापुड़ देहात प्रभारी पारस मालिक ने बताया कि मामले की आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.