हापुड़, अप्रैल 2 -- हापुड़। थाना हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गढ़ रोड स्थित सर्वोदय कॉलोनी स्थित एक मकान में छापामार कार्रवाई कर पुलिस और पूर्ति विभाग की टीम ने घर के अंदर से 11 कॉमर्शियल और तीन घरेलू सिलिंडर बरामद किए हैं। पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला पूर्ति अधिकारी डा. सीमा सिंह ने बताया जन सुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने सूचना दी कि गढ़ रोड स्थित सर्वोदय कालोनी निवासी मनोज गर्ग के मकान में कुछ सिलेंडर का स्टॉक किया जा रहा है। पूर्ति निरीक्षक और थाना हापुड़ देहात की संयुक्त टीम ने मकान पर छापा मारा। मकान से 11 कॉमर्शियल सिलेंडर और तीन घरेलू सिलेंडर बरामद हुए। 11 कार्मिश्यल सिलेंडर में से चार भरे हुए थे, जबकि अन्य आधे भरे थे। मनोज गर्ग द्वारा सिलेंडर का कोई अभिलेख नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.