हापुड़, अप्रैल 3 -- हापुड़। कोतवाली नगर क्षेत्र के बुलंदशहर रोड स्थित एक विवाह मंडप के बाहर कार सवार कुछ लोगों का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कार सवार युवक स्टंट करते दिख रहे हैं। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में कुछ युवक गाड़ी की छत और बोनट पर चढ़कर स्टंट कर रहे हैं और तेज रफ्तार में वाहन चला रहे हैं। इस तरह की हरकतें ट्रैफिक नियमों का खुला उल्लंघन है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर कार की जांच कराई जा रही है। जैसे ही नंबर प्राप्त होगा, उसके अनुसार नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। लोगों से भी अपील की है कि वह इस तरह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.