हापुड़, मार्च 24 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सरावनी के पास बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले किठौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर देख उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। पीड़ित के पिता ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाने में दर्ज मुकदमे में जिला मेरठ के गांव फतेहपुर नारायण निवासी जसवीर ने बताया कि 21 मार्च की शाम करीब सात बजे उसका पुत्र अंकुश और भांजा राहुल बाइक पर सवार होकर किठौर से हापुड़ की ओर आ रहे थे। जब वह गांव सरावनी के पास बाढ़ली मोड़ के पास पहुंचे, तभी हापुड़ की ओर से आ रही एक कार ने बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.