हापुड़, अप्रैल 2 -- हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सादिकपुर के पास कार की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है। बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र के गांव रामनगर, चांद मस्जिद के पास रहने वाली रिहाना ने हाफिजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया गया है कि उसका पुत्र जाबिद रिश्तेदार आरिफ के साथ दो मार्च की रात नोएडा से घर लौट रहा था। हाफिजपुर क्षेत्र के सादिकपुर गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही कार चालक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जाबिद गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे में आरिफ बाल-बाल बच गया। हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया पुलिस ने आरोपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.