हापुड़, मई 5 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रगढ़ी में मामूली कहासुनी पर पति और पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी का गला चाकू से रेत दिया। आसपास के लोगों की मदद से घायल महिला को नगर के एक अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला फूलगढ़ी निवासी नीलम की शादी करीब 12 साल पहले मेरठ जनपद के किठौर निवासी सुनील के साथ हुई थी। सुनील यहां हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रगढ़ी में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहता है। उसके तीन बच्चे अनिकेत (10 वर्ष), गगन (9 वर्ष) और शिवा (8 वर्ष) है। सुनील ज्वेलरी के डिब्बे बनाने का कार्य करता है।बताया गया कि मंगलवार सुबह को पति और पत्नी के बीच किसी बात को ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.