हापुड़ : कपड़ा व्यापारी से लूट करने वाले बदमाशों से पुलिस की हुई मुठभेड़
हापुड़, जून 2 -- दिल्ली के कपड़ा व्यापारी के साथ एनएच 9 पर कार सवार नकाबपोश बदमाशों ने 16.92 लाख रुपये की लूट कर ली थी। इस वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक घायल बदमाश सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लूटी गई धनराशि में से 16.50 लाख रुपये, एक पिस्टल, तमंचा, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद कर ली है। वारदात को अंजाम दिलाने वाले मास्टर माइंड व्यापारी के कार चालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चालक ने भी बदमाशों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिलाया था। सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि रविवार की रात को दिल्ली मुरादाबाद हाईवे पर कार सवार बदमाशों ने दिल्ली के कपड़ा व्यापारी से 16.92 लाख रुपये लूट लिए थे। इस वारदात का बाबूगढ़ थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.