हापुड़, मार्च 15 -- हापुड़। जनपद में दरोगा भर्ती परीक्षा रविवार को दूसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। नौ परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन और पुलिस अफसर पूरी तरह सतर्क नजर आए। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई और प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। रविवार को परीक्षा शुरू होने से पहले ही सुबह करीब आठ बजे बड़ी संख्या में अभ्यर्थी केंद्रों के बाहर पहुंच गए थे। मुख्य द्वार पर पुलिसकर्मियों और केंद्र प्रबंधन द्वारा अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र और पहचान पत्र की जांच की गई। इसके बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। कई केंद्रों पर मेटल डिटेक्टर से भी जांच की गई।परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। किसी भी प्रकार की अव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.