हापुड़ : इंवर्टर-बैट्रा की दुकान में लगी आग, मचा हड़कंप
हापुड़, मई 26 -- हापुड़ में बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर चौपला स्थित इंवर्टर-बैट्रा की दुकान में सोमवार रात आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दुकान के अंदर से धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दुकान मालिक की सूचना दी। आनन फानन में दुकान का ताला तोड़कर आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव माधापुर निवासी हरिओम त्यागी और संदीप त्यागी उर्फ राजू की थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में कुचेसर रोड चौपला पर राज इंवर्टर के नाम से दुकान है। सोमवार रात दोनों दुकान बंद कर अपने वह अपने गांव माधापुर चले गए थे। देर रात आसपास के लोगों ने दुकान के अंदर से धुआं निकलता देखा तो उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई। लोगों ने तुरंत दुकान मालिक को फोन कर आग लगने की जानकारी दी। आसपास के दुकानदार और लोग मौके पर पहुंच गए। दुकान के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.