हापुड़ : आवारा कुत्तों ने आठ वर्षीय बच्चे पर किया हमला
हापुड़, अप्रैल 13 -- गढ़ नगर के मोहल्ला मीरा रेती निवासी दिलपाल के आठ वर्षीय बेटा अजय पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हापुड़ के लिए रेफर कर दिया गया। बता दें कि रविवार शाम को अजय अपने घर के बाहर खेल रहा था। अचानक आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों के हमले से बच्चे की चीख पुकार मच गई। आसपास खेल रहे और बच्चों में भगदड़ मच गई। बच्चों की चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास में रहने वाले लोगों ने कुत्तों को भगाया और परिजनों ने घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.