हापुड़, दिसम्बर 3 -- मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर जिले की पुलिस ने आपरेशन शस्त्र अभियान चलाया। अभियान के तहत बाबूगढ़ पुलिस ने तीन और हाफिजपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार लोगों को तमंचा, चाकू के साथ बरामद कर लिया। इसके अलावा एक चोरी की बाइक भी बरामद की गई है। हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि उपनिरीक्षक ओमकार गंगवार अपनी टीम के साथ उबारपुर रेलवे अंडरपास के पास गश्त कर रहे थे। तभी गांव उबारपुर की ओर से एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह फरार होने लगा। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हो गया। पकड़ा गया आरोपी नगर के मोहल्ला मजीदपुरा गली नंबर-5 का रहने वाला तंजिम है। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.