हापुड़, मार्च 23 -- बाबूगढ़ क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर नए हाईवे पर उपैड़ा फ्लाईओवर के पास पीलीभीत से दिल्ली जा रही एक रोडवेज बस सोमवार सुबह करीब चार बजे अनियंत्रित होकर दिल्ली मुरादाबाद मार्ग पर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक की मौत हो गई, जबकि कंडेक्टर सहित दस यात्री घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया। वहीं हादसे के कारण बस में सवार 33 यात्रियों में चीख पुकार मच गई थी। हादसे के कारण दिल्ली मुरादाबाद लेन पर यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। सूचना पर दमकल की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी।जानकारी के अनुसार पीलीभीत डिपो की रोडवेज की एक बस सोमवार की सुबह को पीलीभीत से दिल्ली जा रही थी। जैसे ही ब...