हापुड़, अप्रैल 23 -- हाफिजपुर थाना क्षेत्र में एनएच 9 पर जेएमएस स्कूल के पास अनियंत्रित होकर एक छोटा हाथी डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में छोटा हाथी चालक और उसमें सवार युवक घायल हो गए। युवक को गंभीर हालत में दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान युवक का कंधे के पास से एक हाथ काटना पड़ गया। ओमविहार फेस 5 उत्तम नगर नई दिल्ली निवासी मीरा देवी ने हाफिजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें बताया कि 13 अप्रैल को उनका पुत्र चंद्रप्रकाश दिल्ली से घरेलू सामान छोटा हाथी में लेकर बदांयू अपने घर जा रहा था। दिल्ली से चलने के बाद उनके बेटे चंद्रप्रकाश ने छोटा हाथी चालक राहुल को रास्ते में कई बार टोका था कि गाड़ी ज्यादा तेज न चलाए, लेकिन वह नहीं माना। 13 अप्रैल की सुबह करीब 3 बजे जैसे ही छोटा हाथी जेएमएस स्कूल के सामने पार्थ ढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.