हापुड़, जनवरी 19 -- हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में ग्राम वझीलपुर में सोमवार सुबह छात्रों की बस अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गई। इसमें बस में सवार छात्रों में चीख पुकार मच गई। आननफानन में आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को बस से निकाल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि बस में सवार छह बच्चों को हल्की चोट आई है। मोदीनगर रोड स्थित एक स्कूल की बस छात्रों को लेकर स्वर्ग आश्रम रोड के गांवों में गई थी। बस जब ग्राम वझीलपुर के पास पहुंची तो चालक बस पर नियंत्रण नहीं बना सका और बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे बस में सवार बच्चों में अफरातफरी मच गई। आसपास खेतों में काम कर रहे हैं लोग और मौके से गुजर रहे लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को बस से निकाला गया। हादसे की सूचना मिलने पर थाना हापुड़ देहात प...