हापुड़, मार्च 4 -- जिले के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली लखनऊ हाईवे पर टोल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार एक दंपति की मौत हो गई। जबकि एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया जिसको गंभीर दशा के चलते मेरठ रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात को करीब 1:00 बजे बिजनौर से एक दंपति बाइक पर सवार होकर अपने गांव के लिए होली मनाने जा रहे थे। बाटा गया है कि जैसे ही उनकी बाइक थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में बृजघाट टोल के पास पहुंची तो किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। बताया गया है वहां टक्कर मारने के बाद फरार हो गया जबकि बाइक पर सवार दो महिला और एक पुरुष को अस्पताल भेजा गया। उपचार के दौरान एक महिला और एक पुरुष में दम तोड़ दिया जबकि दूसरी महिला को गंभीर दशा के चलते मेरठ रेफर कर दिया गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.