हापुड़, मई 31 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अयादनगर दक्षिणी में खेत में गए दंपती और उनके पुत्र के साथ जमीनी विवाद को लेकर तीन लोगों ने धारदार हथियार और लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। गांव अयादनगर दक्षिणी निवासी विजयपाल ने थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए है। वह अपने पत्नी संतोष और पुत्र मनीष के साथ खेत पर गए थे। तभी विवाद को लेकर परिवार के ही विजय सिंह, उसके पुत्र गौरव व हेमंत ने पीड़ित उसकी पत्नी और पुत्र पर लाठी डंडों और धारदार हथियार से वारकर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- भूमि कब्जे के विवाद में पिटाई, तीन घायल, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायलों को परिजन ने उपचार ...