हापुड़, दिसम्बर 15 -- हापुड़, संवाददाता। देहात थाना क्षेत्र के गुली चौराहा पर मूंगफली खरीद रहे एक युवक के पैर पर बाइक सवार युवकों ने बाइक का पहिया चढ़ा दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट होते देख एक अन्य युवक मौके पर आया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट करते हुए उसे बेहोश होने तक पीटा। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला फूलगढ़ी निवासी शहजाद ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया रविवार शाम वह गुली चौराहा पर मूंगफली खरीद रहा था। तभी वहां बाइक सवार तीन लोग आए। बाइक का पहिया उसके पैर पर चढ़ गया। विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए मारपीट कर दी। इसी बीच मोहल्ला निवासी जावेद भी आ गया और बीचबचाव का प्रयास किया। तीनों आरोपियों ने अपने साथियों को भी बुला लिया और उसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.