हापुड़: बुग्गी खड़ी करने को लेकर विवाद में दंपति पर हमला, तीन पर मुकदमा
हापुड़, मई 26 -- हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बछलौता में बुग्गी खड़ी करने को लेकर हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि पड़ोसियों ने दंपति के साथ गाली-गलौज करते हुए राड से हमला कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव बछलौता निवासी संजय कुमार ने बताया कि 19 मई की शाम करीब सात बजे उसका पड़ोसी छोटे और उसका साला पिंटू उसकी बुग्गी पर बैठे हुए थे। इसी दौरान बुग्गी खड़ी करने को लेकर उसकी पत्नी संजना के साथ कहासुनी हो गई। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए बुग्गी का तख्ता तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- सफाई को लेकर विवाद, राड से वार कर किया जानलेवा हमला घटना के समय वह गाड़ी चलाने के काम पर गया हुआ था। घर लौटने पर पत्नी ने उसे घटना की जानकारी दी। इसके बाद जब उसने पिंटू से मामले के बारे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.