हापुड़, फरवरी 26 -- हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के आनंद विहार में प्रापर्टी के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। युवक के सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर कालोनी निवासी दीपक कुमार ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 23 फरवरीको वह आनंद विहार सी ब्लाक-प्रथम स्थित अपने प्रापर्टी के कार्यालय पर बैठा था। इसी दौरान गांव अच्छेजा निवासी पवन वहां पहुंच गया। प्लाट बेचने के मुद्दे को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि पवन ने गाली-गलौज करते हुए दीपक के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट में दीपक के सिर में गंभीर चोट आई है। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कराक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.