हापुड़, मार्च 4 -- थाना क्षेत्र के जोगीवाला मोहल्ले में उस वक्त मातम पसर गया, जब गाजियाबाद से लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में जान चली गई। मृतक की पहचान रिहान पुत्र अजवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, धौलाना के जोगीवाला मोहल्ला निवासी रिहान बुधवार देर रात गाजियाबाद से अपने घर धौलाना लौट रहा था। जैसे ही वह धौलाना क्षेत्र में दाखिल हुआ, रास्ते में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि रिहान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक की मौत की खबर जैसे ही उसके घर पहुँची, परिवार में चीख-पुकार मच गई। मोहल्ले के लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.