हापुड़: केमिकल स्टोर का ब्लेंडर फटने से लगी भीषण आग
हापुड़, जून 13 -- हापुड़-धौलाना, हिटी धौलाना में शुक्रवार रात एक केमिकल स्टोर में रखा ब्लेंडर अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गया। ब्लेंडर फटने के तुरंत बाद स्टोर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसमान में धुएं का गुबार छा गया। हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और अफरातफरी का माहौल हो गया।स्थानीय लोगों के अनुसार, केमिकल स्टोर से अचानक बेहद तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक केमिकल में आग भड़क चुकी थी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास की दुकानों और मकानों पर भी खतरा मंडराने लगा। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्य अग्निशमन केंद्र से तुरंत दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर ब्रिगेड के जवान स्थानीय पुलिस और ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.