हापुड़: कालाबाजी को लाया गया 225 कट्टे यूरिया बरामद, तीन पर रिपोर्ट दर्ज
हापुड़, जून 13 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव असरा मुरादपुर में एक खेत में यूरिया से लदा ट्रक पलट गया था। इसके संबंध में कृषि विभाग के अफसरों ने जांच की, तो उर्वरक की कालाबाजारी का मामला सामने आया। ट्रक से यूरिया के 225 कट्टे बरामद हुए हैं। जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम और उर्वरक नियंत्रण आदेश के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने अफसरों को सूचना देते हुए बताया था कि गांव के पास स्थित एक खेत में यूरिया से लदा ट्रक पलट गया है। सूचना मिलने पर कृषि विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। जांच के दौरान पता चला कि ट्रक में लदा यूरिया मेरठ के किठौर के कृष्ण गोपाल का है। जांच में यारा फर्टिलाइजर लिमिटेड कंपनी के 225 कट्टे नीम कोटेड यूरिया बरामद हुए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.