हापुड़, मार्च 31 -- उधार पैसे न देने पर मोहल्ले के ही चार लोगों ने दंपति के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि पीड़िता ने अपनी खेत की जमीन कुछ समय पहले बेची थी, जिसके पैसे घर पर थे । पीड़िता ने बताया कि मोहल्ले के ही नवीन ने दो दिन पहले 50 हजार रुपये उधार मांगे तो पीड़िता ने कहा कि पहले जो 15 हजार रुपये उसने लिए थे वह अभी तक वापस नहीं दिए और पैसे देने से मना कर दिया। पीड़िता घर में खाना बना रही थी और उसका पता नहा रहे थे, तभी नवीन शुभम, नीतू व लक्ष्मी एक जुट होकर उसके घर में घुस आए और पीड़िता के साथ मारपीट क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.