हापुड़, मार्च 24 -- सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव बक्सर एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। यहां पर शरारती तत्वों ने जामा मस्जिद के सामने इजराइल देश का झंडे का पोस्टर सड़क पर चिपा दिया है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ऐसी हरकत करने वाले लोगों की तलाश कर कार्रवाई करने की बात कहीं है। गांव बक्सर समय समय पर किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में रहता है। इस बार गांव विदेश के झंडे को सड़क पर चिपकाने को लेकर सुर्खियों में आया है। दरसल सोमवार शाम को कुछ शरारती तत्वों ने गांव की जामा मस्जिद के सामने इजराइल देश का झंडा पोस्टर सड़क पर चिपका दिया। झंडे के ऊपर से लोग भी गुजरे है, लेकिन यह हरकत किसने और किस मंशा से की है इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। जबकि बता दें कि इजराइल और इरान के बीच पिछले लंबे समय से युद्धवार चल रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.