हापुड़, मार्च 31 -- क्षेत्र के गांव वैट में संदिग्ध परिस्थितियों में एक मकान में आग लग गई। आग लगने से मकान में रखा टेंट का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। दमकल विभाग की गाड़ी आने के बाद आग पर काबू पाया गया। गांव निवासी नदीम ने बताया कि वह घर से टेंट का काम करता है। उसने बताया कि सोमवार की देर रात को परिवार के लोग खाना खाने के बाद सो गए थे। देर रात को अचानक घर में धुआं दिखाई दिया। वह नीचे आया, तो देखा कि घर में रखे टेंट के सामान में आग लगी हुई है। भीषण आग देखकर उसकी चींख निकल गई और उसने शोर मचाया। जिससे आस-पास के लोग एकत्रित हो गए।उसके बाद घर के ऊपर हिस्से में फंसे बच्चों यामान, आतिफ़, हमदान, आलफ़ा और पत्नी शाहिन को जैसे-तैसे कर बाहर निकाला। ग्रामीणों ने आस पास से पानी का लाकर आग बुझाने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.